श्रीयुत टी0 वी0 राजेस्वर

राज्यपाल, उत्तर प्रदेश (08-07-2004 से 27-07-2009)  

 

जन्म

28 अगस्त, 1926,

जन्म स्थान

सलेम, तमिलनाडु।

पत्नी

श्रीमती महालक्ष्मी राजेस्वर

संतान

दो (एक पुत्री एवं एक पुत्र)

पता

9, आनंद लोक कालोनी, नई दिल्ली।

मातृभाषा

तमिल

अन्य भाषाएँ

अँग्रेजी, तेलगू व हिन्दी

शैक्षिक योग्यता

मद्रास विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंसी कालेज से बी0ए0 (आनर्स) तथा 1947 में  अर्थशास्त्र में एम0ए0।

 

सेवाएँ

वर्ष 1949 में भारतीय पुलिस सेवा में आये तथा पूर्व हैदराबाद रियासत में तैनात हुए। राज्यों के पुनर्गठन के बाद आन्ध्र प्रदेश संवर्ग में आये।

निज़ामाबाद,रायचूर तथा गुण्टूर जनपदों में पुलिस अधीक्षक रहे। हैदराबाद-सिकन्दराबाद द्वि-नगरों के पुलिस उपायुक्त रहे।

वर्ष 1962 में सहायक निदेशक के रूप में इंटेलीजेंस ब्यूरो में तैनात हुए। इंटेलीजेंस ब्यूरो अधिकारी की हैसियत से वर्ष 1963-67 के बीच वे सिक्किम तथा भूटान में क्रमशः विशेष कार्याधिकारी तथा सलाहकार के रूप में तैनात रहे।

1967 से 1980 के मध्य वे इंटेलीजेंस ब्यूरो के मुख्यालय पर उप निदेशक और संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत रहे।

1980 में उन्हें इंटेलीजेंस ब्यूरो के निदेशक पद पर प्रोन्नति दी गई और वे इस पद पर अगस्त 1983 तक आसीन रहे।

अगस्त 1983 में उन्हें अरूणाचल प्रदेश का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया। वे पहले भारतीय पुलिस अधिकारी थे जिन्हें उप राज्यपाल के संवैधानिक पद पर नियुक्त किया गया।

नवम्बर 1985 में उन्हें सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया और वे इस पद पर मार्च 1989 तक बने रहे।

मार्च 1989 में उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया और वे इस पद पर फरवरी 1990 तक बने रहे।

 

. BACK.. HOME .