narayandatttiwari.jpg

श्री नारायण दत्त तिवारी

जीवन-परिचय

 

जन्म

नैनीताल,, 18 अक्टूबर,, 1925।

शिक्षा

एम00, एलएल0बी0, इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

कार्यक्षेत्र

राजनीति,,, साहित्य एवं समाजसेवा।

राजनीति

·         वर्ष 1952 के सामान्य निर्वाचन में सर्वप्रथम प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए।

·         तत्पश्चात् वर्ष 1957, 69, 74, 77, 85, 89 एवं 91 में विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुये।

·         दिसम्बर, 1985 से अक्टूबर, 1988 तक आप राज्य सभा के सदस्य रहे।

·         पहली बार 21 जनवरी, 1976 से 30 अप्रैल, 1977, दूसरी बार 03 अगस्त, 1984 से 10 मार्च, 1985, तीसरी बार 11 मार्च, 1985 से 24 सितम्बर, 1985 तथा चौथी बार 25 जून, 1988 से 04 दिसम्बर, 1989 तक उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री रहे।

·         वर्ष 1969, 1970, 1971-75 तक उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल में मंत्री।

·         वर्ष 1977-79 तथा 1989-91 तक विधान सभा में नेता विरोधी दल रहे।

·         वर्ष 1980, 1996 एवं 1999 में लोक सभा के सदस्य निर्वाचित हुये।

·         जून, 1980 से अगस्त,, 1984 तक केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री।

·         सितम्बर, 1985 से जून, 1988 तक केन्द्रीय सरकार में उद्योग,, वाणिज्य, विदेश तथा वित्त मंत्री रहे।

·         वर्ष 1960-62 तक उत्तर प्रदेश लोक लेखा समिति तथा 1999-2001 तक लोक सभा लोक लेखा समिति के सभापति।

·         वर्ष 1994 में अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस समिति उत्तर प्रदेश।

·         वर्ष 1995-96 में अध्यक्ष, आल इंडिया इन्दिरा कांग्रेस (तिवारी)।

·         स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी,, स्वतन्त्रता आन्दोलन में बरेली सेन्ट्रल जेल में बंदी रहे।

·         श्रमिक व राजनीतिक आन्दोलनों में भाग लेते रहे।

·         जन विद्यापीठ हल्द्वानी,, नैनीताल 1962, एच0 एन0 विद्यालय हल्द्वानी,, नैनीताल तथा जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र की स्थापना 1967 में की।

·         जनवरी, 1985 से मार्च, 1985 तक विधान परिषद् सदस्य रहे।

·         नवम्बर, 1988 से जनवरी, 1990 तक विधान परिषद् सदस्य रहे।

·         वर्ष 2002 से 2007 तक उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रहे।

·         22 अगस्त,, 2007 से 26 दिसम्बर, 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे।

 

साहित्यिक

साहित्य के प्रति गहरी अभिरूचि है। ''यूरोपियन मिसलेनी लेखों का संग्रह'' नामक पुस्तक की रचना की है। पत्रकारिता तथा अध्ययन में विशेष रूचि है।

 

विदेश यात्रा

·      विश्व के अधिकांश देशों यथा रूस, अमेरिका, इंग्लैंड, जापान, हंगरी, आस्ट्रिया, इटली, फ्रांस, स्वीडन, बलगेरिया, चेकोस्लोवाकिया, स्पेन, जर्मनी,,  डेनमार्क, अल्जीरिया आदि की यात्रा की।

 

स्थायी निवास

 

मोहल्ला-गंज, मकान नं0-08, काशीपुर, जिला- ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड।